बोकारो, बोकारो स्टील प्रबंधन क्वार्टर पर कब्जा व जमीन पर अतिक्रमण को लेकर एक्शन मोड में है. चार दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया. चार दिनों में छह सेक्टरों में 35 कब्जा वाले क्वार्टर मुक्त कराये गये, तो दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया. बता दें कि विभिन्न सेक्टरों में बीएसएल के दर्जनों क्वार्टरों पर कब्जा है. जमीन पर कब्जा कर मकान-दुकान बनाया गया है. संपदा न्यायालय बोकारो की ओर से अनधिकृत कब्जे वाले आवासों को मजिस्ट्रेट धनंजय कुमार गिरी, पुलिस बल व बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की उपस्थिति में खाली कराने का अभियान चलाया गया. अभियान से कब्जाधारियों में हड़कंप है. प्रबंधन सूत्रों के अनुसार, अभियान नियमित रूप से आगे भी जारी रहेगा.
चौथे दिन सेक्टर चार व नौ में खाली कराये गये नौ क्वार्टर
गुरुवार को अभियान के चौथे दिन सेक्टर चार व नौ में नौ कब्जा वाला क्वार्टर खाली कराया गया. इनमें 04G/D/4071, 09B/E/0678, 09B/E/1165, 09B/E/1166, 09B/E/1179, 09B/E/1180, 09B/E/1239, 09B/D/0618, 09B/D/0626 आवास शामिल था. अभियान के दौरान संपदा न्यायालय की ओर से खाली कराये गये क्वार्टर का सामान भी जब्त किया गया.अभियान के दौरान की गयी कार्रवाई
सोमवार को अभियान के पहले दिन सेक्टर 09 में कब्जा वाले 13 क्वार्टर को खाली कराया गया. इनमें 9A/E/0585, 09A/E/0590, 09A/E/0748, 09A/E/1132, 09A/E/1270, 09A/E/1275, 9A/E/1277, 09A/E/1327, 09A/E/1484, 09A/E/1488, 09A/D/0189, 09A/D/0250, 09A/D/0415 आवास शामिल था. सामान जब्त कर सील किया गया. क्वार्टर पर संपदा न्यायालय का नोटिस लगाया गया. मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन सेक्टर आठ में क्वार्टर खाली कराया गया. इनमें 08D/D/3126, 08D/D/3288, 08D/D/3306, 08D/D/3309, 08D/D/3312 आवास शामिल है. सेक्टर-12 में आवास संख्या 12B/D/3001 व 12C/E/1112 के परिसर में अवैध रूप से निर्मित कमरों व अन्य निर्माण को भी संपदा न्यायालय द्वारा ध्वस्त कराया गया. वहीं बुधवार को अभियान के तीसरे दिन सेक्टर 01 व 12 में आठ कब्जा वाला क्वार्टर खाली कराया गया. इनमें 01B/D/1413, 01B/D/1421, 01B/D/1423, 01B/D/1426, 01B/D/1440, 01C/D/1165, 01C/D/1154, 12B/D/3001 आवास शामिल था. बुधवार को भी शॉपिंग सेंटर सेक्टर-12 बी के समीप बनाये गये अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया. इनमें बीएसएल की जमीन पर बने दुकान-घर आदि शामिल थे.अभियान में शामिल रहें नगर सेवा विभाग के ये वरीय अधिकारी व कर्मी
तीन से छह मार्च तक चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नगर सेवा विभाग के अधिकारियों की टीम तैयार की गयी थी. इनमें आलोक चावला, राजुल हलकरनी, एके सिंह, एके अविनाश, एमके सिन्हा, जितेंद्र कुमार, शैलेश श्रीवास्तव, शशांक शेखर, कौशल रजवार, अशोक कुमार, एसआर पात्रा, जयंत मिश्रा, ए डुंगडुंग, विनोद पॉल तिग्गा सहित टीए के अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
