Bokaro News : 300 कलाकारों व साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

Bokaro News : खैराचातर में पूर्व सरपंच व समाजसेवी सुरेश कुमार जायसवाल की पुण्यतिथि मनी, अतिथियों ने कार्यक्रम को बताया ऐतिहासिक

कसमार, कसमार प्रखंड के खैराचातर में पूर्व सरपंच व समाजसेवी सुरेश कुमार जायसवाल की पुण्यतिथि पर सामाजिक सांस्कृतिक जागरूकता के लिए सात दिवसीय प्रहरी मेला सोमवार से शुरू हुआ. मेला के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रथम दिन झारखंडी कलाकारों व साहित्यकारों को समर्पित ‘झारखंड प्रहरी सम्मान’ का आयोजन किया गया. इसमें खोरठा, नागपुरी, संथाली, कुड़मालि, कुड़ुख़ समेत अन्य झारखंडी भाषाओं के लगभग 300 कलाकारों व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया.

बोकारो जिला में संभवतः पहली बार राज्य के विभिन्न भाषाओं के कलाकार व साहित्यकार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ एक मंच पर जुटे. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी व थाना प्रभारी भजनलाल महतो समेत अन्य अतिथियों ने किया. अतिथियों ने अपने संबोधन में इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया और कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के कलाकारों और साहित्यकारों के किसी महाकुंभ से कम नहीं है. आरएम संस्कार पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सोनाय प्रमाणिक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. संचालन दीपक सवाल ने किया.

सुरेश कुमार जायसवाल की प्रतिमा का अनावरण

इस दौरान दिवंगत सुरेश जायसवाल की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रमुख नियोती कुमारी ने किया. डॉ लंबोदर ने कहा कि यह प्रतिमा लोगों को सामाजिक कार्यों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित करेगी. इस अवसर पर खोरठा के साहित्यकार श्याम सुंदर केवट रवि द्वारा संपादित खोरठा पत्रिका ‘फुनगी’ के नौवें अंक का विमोचन खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉ बीएन ओहदार व अन्य अतिथियों ने किया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से फ्री मेडिकल कैंप भी लगा. संतोष कुमार की देखरेख में चिकित्साकर्मियों ने दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य जांच की व दवाइयां भी दी.

इन्हें मिला ‘झारखंड प्रहरी सम्मान’

समरोह में परी पासवान (मिस इंडिया यूनिवर्स-2019), वर्षा लकड़ा (अभिनेत्री), जर्मन के डॉ नेत्रा पोंडियाल के अलावा खोरठा के डॉ विनोद कुमार, डॉ कुमारी शशि, डॉ दिनेश दिनमणि, डॉ मुकुंद रविदास, डॉ अनाम ओहदार, डॉ कृष्णा गोप, मनोज देहाती, गौतम कुमार महतो, विनय तिवारी, महेंद्रनाथ गोस्वामी ‘सुधाकर, प्रदीप कुमार दीपक, विनोद कुमार रसलीन, गिरिधारी गोस्वामी ‘आकाशखूंटी’, केडी सुपर, विक्रम रवानी, मिलन दास, सुकुमार, मीनाक्षी राय ‘प्राजिता’, प्रहलाद चंद्र दास, बासु बिहारी, श्याम सुंदर केवट ‘रवि’, डॉ त्रिवेणी कुमार महतो, डॉ अनिल कुमार ‘अनल’, मनोज कुमार कपरदार, शेखर शरदेंदु, श्याम केवट चित्रकार, सुजाता कुमारी, आशा झारखंडी, कामेश गोस्वामी, अशोक पारस, डॉ पूर्णेन्दु गोस्वामी, पंडित श्याम गोस्वामी, लक्ष्मी देवी, तीर्थनाथ आकाश, आनंद साहनी, उमेश कुमार, कर्ण कुमार, विक्की कुमार, नेपाल महतो, हबीब नाज, प्रेमचन कालिंदी, संथाली के पीतांबर हांसदा, मानसिंह मांझी, जोबा मुर्मू, सारो हांसदा, ताला टुडू, सालगे हांसदा, मोहन चंद्र बास्के, रामराय मार्डी, शोभा हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मू, भुजंग टुंडू, डॉ रजनीकांत मांडी, सागेन मांडी, रानी मुर्मू, जितराय हांसदा, देव हेंब्रम, रवींद्रनाथ मुर्मू, सागेन मांडी, नागपुरी के इग्नेश कुमार, मनीता राज, बुबाई रॉय, दिलू दिलवाला, राजेश राज, अंकिता भेंगरा, विजय प्रभाकर, सुनील बेदिया, केशव केसरिया, आरजे विक्रम, पूजा मुंडा, अनिल नायक, शिवानी केरकेट्टा, डॉ रिझु नायक, इंद्रजीत सिंह, उज्ज्वल कुमार रॉकी, सरस्वती बुनकर, अक्षय किंग, कविता होरो, कुमार गहलोत, राज रॉय, आलोक राज, मोनू राज, कुड़मालि के रेवती महतो, विकास कुमार महतो, अश्विनी महतो, कुड़ुख़ के अंकिता बेक, रविकांत भगत, संतोषी तिग्गा, पूनम खलखो, रिंकू उरांव, सुजीत उरांव, शुकुल उरांव, सोहानी उरांव, लोक चित्रकार जयश्री इंदवार, महावीर शामी, यूट्यूबअमित एफएफ, बैक वेंचर्स ऐट, जलेश्वर महतो (वीडियो, नौशाद अली रिंकू, प्रदीप नायक, राष्टीय ढोलक वादिका हेमली कुमारी समेत लगभग 300 कलाकारों व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया.

ये थे मौजूद

मौके पर स्वर्गीय जायसवाल की पत्नी गीता देवी, पूर्व प्रमुख विजय किशोर महतो, भाकपा माले नेता शकुर अंसारी, शिक्षाविद निशाकर दे, समाजसेवी लोकेश कुमार दे, सूरज जायसवाल, मेला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम महतो, व्यवस्थापक रामसेवक जायसवाल, संयोजक अशोक कुमार सिंह, पंकज कुमार जायसवाल, राजेश कुमार राय, उमेश कुमार जायसवाल, डॉ जीतलाल महतो, किशोर कांत, उमेश कुमार महतो, सौरभ राय, रमेश चंचल, उपेंद्र जायसवाल, सौरभ जायसवाल, विष्णु जायसवाल, राहुल महतो, नीरज भट्टाचार्य, महेंद्र नायक, विमल रॉय, डब्लू शर्मा, यूनुस अंसारी, अभिषेक, प्रेमजीत जायसवाल, भोला स्वर्णकार, पद्मलोचन गोराई आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >