बोकारो में एक व्यक्ति का शव बरामद, लोगों ने जतायी हत्या की आशंका

बोकारो में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. लोगों ने पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

बोकारो : बोकारो में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव सेक्टर 2 में स्थित इस्पात विद्यालय के मैदान में मिला. जिससे आस पास के इलाकों में सनसनी फैल गयी. लोगों ने पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका जतायी है. उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाये गये हैं. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने देखा शव

बताया जाता है कि सुबह सुबह जब कुछ लोग टहलने के लिए तो इस्पात विद्यालय के फील्ड में एक व्यक्ति को मृत पड़ा देखा. जिसके बाद लोगों ने फोन पर इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस को जांच के दौरान में एक पत्थर अलावा कुछ नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर उस मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन सबने पहचानने से इनकार कर दिया

पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज

बोकारो पुलिस का कहना है कि इस्पात विद्यालय के फील्ड में एक व्यक्ति शव हमने बरामद किया है. मामले की जांच के लिए हमने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उसके सिर पर वारकर हत्या कर दी है.

मंगलवार को बोकारो के कसमार में भी मिला था युवक का शव

बोकारो के कसमार में सड़क के किनारे मंगलवार देर रात इसी तरह एक युवक का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार महतो के रूप में हुआ थी. इस मामले में उसके पिता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी. पिता का कहना था कि उनके बेटे के चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म के निशान पाये गये. इसलिए निश्चित रूप से उसकी हत्या हुई है. उस वक्त पुलिस ने कहा था कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है.

Also Read: BSL प्रमोशन परीक्षा धांधली मामले में CBI ने बोकारो और नोएडा में मारा छापा, 16 कर्मियों के ठिकानों से ये चीजें बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >