भाजपा नेता छोगालाल सिंह पंचतत्व में विलीन, खांजो नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

कसमार के भाजपा नेता छोगालाल सिंह का खांजो नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

बोकारो: कसमार प्रखंड के सोनपुरा निवासी भाजपा नेता छोगालाल सिंह का मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान और श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सोनपुरा और दांतू की सीमा पर स्थित खांजो नदी तट पर उनके बड़े पुत्र अंकित कुमार सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी.

अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल से सोनपुरा स्थित पैतृक आवास लाया गया.

अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा. इसके बाद पैतृक आवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पूरा माहौल गमगीन रहा और लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े.

खांजो नदी तट पर आयोजित अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक, जिप सदस्य अमरदीप महाराज एवं प्रहलाद महतो, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, भाकपा माले नेता शकुर अंसारी, समाजसेवी सूरज जायसवाल, अजय सिंह, नसरुल होदा, प्रताप सिंह, शेखावत अंसारी, अरविंद कुमार सिंह, प्रतीक कुमार सिंह, परमेश्वर नायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

सभी ने छोगालाल सिंह के निधन को क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों को याद किया.

50 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया

भाग प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यालय की कला शिक्षिका सोमा रॉय के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न डिजाइनों की सुंदर राखियां तैयार की. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना, भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक महत्ता को मजबूत करना तथा अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था.

डाक विभाग की पहल की सराहना

इस अवसर पर प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है. उन्होंने कहा कि कला और रचनात्मकता भावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम हैं. साथ ही भारतीय डाक विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर डाककर्मी रामदास कपूर सहित अन्य मौजूद थे. धर्मनाथ कुमार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >