एक नाबालिग से घर में घुस कर दुष्कर्म की कोशिश व छेड़खानी के मामले में सेक्टर छह थाना की पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया. सिटी डीएसपी राजीव रंजन व इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात को सेक्टर पांच की एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में कहा था कि घर में पुत्र और पुत्री सो रहे थे. मध्य रात्रि को आयुष कुमार उर्फ सौरभ, निखिल कुमार (दोनों सेक्टर पांच आउट हाउस निवासी) व गौतम कुमार (सेक्टर पांच गर्ल्स हॉस्टल के समीप रहने वाला) घर में घुस गये और नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. पुत्री के हल्ला करने पर पुत्र जाग गया. आरोपी मारपीट कर फरार हो गये. छापामारी कर तीनों आरोपियों को देर रात को उनके आवासों से गिरफ्तार किया गया. छापामारी दल में पुअनि शशिभूषण गोप, सअनि गुप्तेश्वर पांडेय, आरक्षी उपेंद्र यादव, गणेश चंद्र महतो, गृहरक्षक संतोष कुमार शामिल थे.
Bokaro News : नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, तीन गिरफ्तार
Bokaro News : नाबालिग से घर में घुस कर दुष्कर्म की कोशिश व छेड़खानी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया.
