Bokaro News : अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी भेजे गये जेल

Bokaro News : अपहृत के परिजन से मांगी जा रही थी फिरौती

Bokaro News : प्रतिनिधि, तेनुघाट. पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको ग्राम में कामेश्वर यादव के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने बंधक बना कर रखे गये अनल कुमार (25 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया. इस कांड में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपकारा तेनुघाट भेज दिया गया. इस कांड में संलिप्त कामेश्वर यादव, पिता स्व. विमल महतो और कन्हैया यादव, पिता कामेश्वर यादव खेतको के निवासी हैं. यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि गोमिया कथारा ओपी में 11 मई को दर्ज कांड संख्या 63/26 के वादी अनल कुमार ( 25 वर्ष), पिता महेश प्रसाद सा. सांडी थाना मांडू जिला रामगढ़, वर्तमान पता महलीबांध थाना गोमिया कथारा ओपी जिला बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया. वहीं वादी के परिजन ने थाना प्रभारी कथारा ओपी को मौखिक रूप से सूचित किया था कि उनके भांजे को अगवा कर ग्राम खेतको थाना पेटरवार में कहीं रखा गया है और भांजे के मोबाइल से ही 26 हजार रुपये की मांग की जा रही है. पैसे नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गयी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी को सूचित कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपहृत लड़के को सकुशल बरामद कर लिया गया और मामले के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में पुअनि राजेश प्रजापति थाना प्रभारी कथारा ओपी, पुअनि रवि कुमार चौरसिया कथारा ओपी, सअनि नागेंद्र दुबे, कथारा ओपी सहित हजारी प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार, आमिलज्जामा और सुनील कुमार शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >