बोकारो पहुंचा प्रभात खबर अपराजिता सम्मान समारोह का सफर, फिर चलेगा कल्पना की रूहानी आवाज का जादू
Copied link
बोकारो : ‘प्रभात खबर’ की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह का सफर अब धनबाद तक पहुंच गया है. कार्यक्रम 22 अप्रैल 2017 को आयोजित किया जायेगा. कल्पना पटवारी एक बार फिर धनबाद के बाद बोकारो में अपनी रुहानी आवाज का जादू बिखरेंगी. कल्पना की भोजपुरी गीतो में अलग पहचान है हालांकि उन्होंने 30 भाषाओं […]
बोकारो : ‘प्रभात खबर’ की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह का सफर अब धनबाद तक पहुंच गया है. कार्यक्रम 22 अप्रैल 2017 को आयोजित किया जायेगा. कल्पना पटवारी एक बार फिर धनबाद के बाद बोकारो में अपनी रुहानी आवाज का जादू बिखरेंगी. कल्पना की भोजपुरी गीतो में अलग पहचान है हालांकि उन्होंने 30 भाषाओं में गाने गाये हैं. 2 फिल्मों में अभिनय किया है. फिल्म बेगम जान में उनके गाये गाने लोगों की जुबां पर है.
कल्पना ने वीडियो संदेश भेजकर चाहने वालों को संदेश दिया है. उन्होंने वीडियो में जिक्र किया कि धनबाद में अपराजिता सम्मान समारोह के बाद बोकारो में वह लोगों के साथ होंगी. प्रभात खबर अपराजिता सम्मान समारोह कार्यक्रम में कल्पना अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी.