विशेष अभियान के तहत 62 दिव्यांग बच्चों का कराया गया नामांकन

बोकारो में समग्र शिक्षा के तहत डाहर पोर्टल के माध्यम से 62 दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। विशेष नामांकन अभियान के तहत ये नामांकन हुए हैं। शेष चिन्हित बच्चों के शीघ्र नामांकन के निर्देश दिए गए हैं।

बोकारो. समाहरणालय कार्यालय कक्ष में डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के अंतर्गत डाहर पोर्टल के जरिए चिन्हित दिव्यांग बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर समीक्षा बैठक हुई. जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि 21 से 24 जून तक चलाये गये विशेष नामांकन अभियान के दौरान 36 चिन्हित दिव्यांग बच्चों का विभिन्न विद्यालयों में नामांकन कराया गया है. 26 दिव्यांग बच्चों को पोर्टल के माध्यम से नामांकन किया गया. डीसी ने शेष चिन्हित बच्चों का भी जल्द नामांकन कराने का निर्देश दिया. डीसी ने विद्यालयवार परिणामों की समीक्षा करने, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने व सीबीएसई और झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का विश्लेषण कर कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों के लिए सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन को नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >