Bokaro News : सेल के शुद्ध लाभ में 50.5% का उछाल

Bokaro News : सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 और इसकी चौथी तिमाही के वार्षिक वित्तीय नतीजे जारी किये.

सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने वित्त वर्ष 2025-26 और इसकी चौथी तिमाही के वार्षिक वित्तीय नतीजे जारी किये. इसके अनुसार अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और विक्रय हुआ है. प्रचालन से अब तक का सर्वाधिक कारोबार हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कच्चे इस्पात के उत्पादन में 1.4% की वृद्धि (19.17 मिलियन टन से बढ़ कर 19.43 मिलियन टन) हुई है. इन्वेंट्री में कमी और बेहतर डिस्पैच के कारण विक्रय में 11.4% की बढ़ोतरी हुई. शुद्ध लाभ में लगभग 50.5% का उछाल हुआ है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले में कर्ज में 8,148 करोड़ रुपये की कमी हुई. सेल के निदेशक मंडल ने समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये के प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर 2.35 रुपये (23.5%) के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है. वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के कारण आपूर्ति शृंखला में आयी बाधाओं के बावजूद कंपनी ने संसाधनों का बेहतर उपयोग किया.

वैल्यू-ऐडेड और स्पेशल स्टील की हिस्सेदारी बढ़ेगी : डॉ एके पंडा

सेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ एके पंडा ने कहा कि हमारा प्रदर्शन हमारे मुख्य कामकाज की मजबूती को दर्शाता है. यह हमारी मार्केट में पकड़ बनाने की कोशिशों और मांग के हिसाब से उत्पाद तैयार करने का नतीजा है. विक्रय में बढ़ोतरी के साथ-साथ इन्वेंट्री और कर्ज में आयी कमी ने मुनाफे को और मजबूत किया है. पिछले साल के मुकाबले इस बार टैक्स से पहले के मुनाफे में 44% और शुद्ध मुनाफे में 50.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. आगे बढ़ते हुए हमारा पूरा ध्यान अपने पोर्टफोलियो में वैल्यू-ऐडेड (बेहतर गुणवत्ता वाले) और स्पेशल स्टील की हिस्सेदारी बढ़ाने पर होगा. डॉ पंडा ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास की वजह से देश में स्टील की मांग के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. यह हमारी विस्तार योजनाओं के लिए उत्साहजनक है. हम अपने हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) को निरंतर लाभ और लंबी अवधि की ग्रोथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >