टैलेंट-फाइव की शुरु आत करेगा हेल्पिंग हैंड्स

बोकारो: हेल्पिंग हैंड्स महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू करने जा रहा है. इसके तहत संस्था सुपर-30 के तर्ज पर टैलेंट-05 की शुरु आत करने जा रहा है. इस योजना के तहत 05 बच्चों को नि:शुल्क भोजन, छात्रावास व ट्यूशन देने की व्यवस्था की जायेगी. गरीब व मेधावी छात्रों का चयन उनके मार्क्‍स व आर्थिक स्थिति […]

बोकारो: हेल्पिंग हैंड्स महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू करने जा रहा है. इसके तहत संस्था सुपर-30 के तर्ज पर टैलेंट-05 की शुरु आत करने जा रहा है. इस योजना के तहत 05 बच्चों को नि:शुल्क भोजन, छात्रावास व ट्यूशन देने की व्यवस्था की जायेगी. गरीब व मेधावी छात्रों का चयन उनके मार्क्‍स व आर्थिक स्थिति को आधार मानकर किया जायेगा.

संस्था की पहल पर बोकारो के प्रमुख कोचिंग क्लासेज के लोगों ने भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है. इच्छुक छात्र संस्था के इ- मेल एड्रेस पर अपना विवरण भेज सकते हैं. संस्था के संरक्षक गोपाल मुरारका ने योजना की सफलता के लिए बुद्धिजीवी, बीएसएल के इंजीनियर, समाजसेवियों से सहयोग की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >