राज्यकर्मियों की सेवा अवधि 62 वर्ष जल्द

बोकारो: मैं घोषणा में विश्वास नहीं रखता हूं. मेरा काम ही मेरी पहचान है. आप जिन समस्याओं से गुजर रहे हैं, उसका निराकरण होगा. आपके प्रति मेरे किये गये कार्य को कैबिनेट की बैठक के बाद देखा जा सकता है. मैंने सदैव ही आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है. आगे […]

बोकारो: मैं घोषणा में विश्वास नहीं रखता हूं. मेरा काम ही मेरी पहचान है. आप जिन समस्याओं से गुजर रहे हैं, उसका निराकरण होगा. आपके प्रति मेरे किये गये कार्य को कैबिनेट की बैठक के बाद देखा जा सकता है.

मैंने सदैव ही आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है. आगे भी यह करता रहूंगा. राज्य में एनआरएचएम के तहत 9380 पद खाली हैं. अनुबंध पर कार्य कर रहे लोगों को इसमें सीधे समायोजित किया जायेगा. पद रिक्त रहने की स्थिति में नयी बहाली होगी. राज्य में जल्द ही राज्य कर्मियों की सेवा सीमा 62 वर्ष की जायेगी. इस पर विचार किया जा रहा है. यह बातें प्रदेश के स्वास्थ्य सह ऊर्जा व वित्त मंत्री राजेंद्र सिंह ने सेक्टर 12 क्लब में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासम्मेलन में कही.

आज होगा निर्वाचन व प्रस्ताव पास : शनिवार को क्लब में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चतुर्थ राज्य दो दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया था. अध्यक्षता गिरिशनंदन कुमार व संचालन अशोक कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्ताेलन व शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ. अतिथियोंे का स्वागत मनोरंजन कुमार निराला ने किया. अध्यक्ष गिरिशनंदन कुमार ने कर्मियों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. महामंत्री ने प्रतिवेदन सौंपा. अशोक कुमार सिंह को प्रदेश इंटक का जेनरल सेक्रेटरी चुने जाने पर मंत्री श्री सिंह को बधाई दी गयी. 22 जून को समापन के अवसर पर निर्वाचन व प्रस्ताव पारित किये जायेंगे.

इन्होंने महासम्मेलन में लिया हिस्सा : मौके पर विशिष्ट अतिथि एनएस पिल्लेई, डॉ सहदेव राम रांची, राजेश मिश्र नयी दिल्ली, दिलीप घोरपडे नयी दिल्ली, तुकाराम डेकाटे महाराष्ट्र, कमलाकर इंगले दिल्ली, टी डानियल केरल, एंटोनी गिलिटस पांडीचेरी, सोलेम कर्नाटक, एम धरन दिल्ली, अजय श्रीवास्तव धनबाद, राहुल प्रताप सिंह रांची ने भी महासम्मेलन को संबोधित किया. कार्यक्रम प्रदेश के 24 जिलों के डेलिगेट सहित 52 संगठनों के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >