Bokaro News : बोकारो में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Bokaro News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त रविवार को काली पूजा मैदान, सेक्टर 04 जी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. संघ का उद्देश्य समाज को एकजुट कर देश की प्रगति में योगदान करना है. शताब्दी वर्ष में संघ के पंच परिवर्तन के संकल्प का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि इसे अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है. इनमें ””””स्व का भाव”””” के तहत आम गौरव व राष्ट्रीय अस्मिता पर बल, ””””कुटुंब प्रबोधन”””” के तहत परिवारों में संस्कार व संवाद, ”सामाजिक समरसता” के तहत समाज के सभी वर्गों में समानता-एकता, ””””पर्यावरण”””” के तहत प्रकृति संरक्षण-सतत विकास और नागरिक कर्तव्य के तहत जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा है. हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य समाज के लिए मार्गदर्शन तैयार करना है.

रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न धुनों में हनुमान चालीसा के पाठ से हुई. अमर जी सिन्हा के साथ संस्कार भारती के कलाकारों ने भजन गायन किया. रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई. मौके पर रमाकांत झा, एसएस चौधरी, विवेक सिंह, प्रमोद दुबे, अरुण कुमार सिंह, आदित्य और काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति, काली पूजा समिति, सेक्टर 04 जी व मजदूर एकता क्लब- रविदास मोड़ को सम्मानित किया गया. मौके पर शैलेश कुमार वर्मा, आरपी सिंह, अरुण कुमार, आदित्य कुमार सिंह, आदर्श कुमार, स्वरूप शेखर पांडेय, रघुवंश सिंह, अमरेश राय, अवध शर्मा, संजीव कुमार सिंह, मनोज झा, बीएन पांडेय, डीके मिश्रा, सिंहासन शर्मा, के कुमार, एके वर्मा, दीनदयाल शर्मा, राजकुमार सिंह, अमर कुमार, कुंदन कुमार, पप्पू कुमार द्ववेदी, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, मोहनन नायर, प्रशांत कुमार, अघनू गोरांई आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >