भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन रविवार को सेक्टर नौ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ. जितेंद्र तिवारी ने अध्यक्षता व अवधेश राय ने संचालन किया. मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के उत्तर पूर्व के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व स्टील के प्रभारी कृष्णा राय, स्टील फेडरेशन के महामंत्री रंजय कुमार, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चार लेबर कोड लागू किये जाने के बाद मजदूर आंदोलन की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है. ठेका प्रथा से काम, न्यूनतम मजदूरी नहीं देना व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ आदि मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जायेगा. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सेल के मजदूरों को 39 महीने का एरियर नहीं देना प्रबंधन की हठधर्मिता है. बोकारो स्टील प्लांट में सुरक्षा को लेकर प्रबंधन संवेदनशील नहीं है. ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी व गेट पास नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. आने वाले दिनों में प्लांट में आंदोलन तेज किया जायेगा.Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन पर हठधर्मिता का आरोप

Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन पर हठधर्मिता का आरोप
Copied link
Bokaro News : बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन हुआ.