Bokaro News : देवघर ने पाकुड़ को 28 रनों से किया पराजित

Bokaro News : बोकारो में जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ.

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में हुए पहले मैच में देवघर ने पाकुड़ को 28 रनों से पराजित कर किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 102 रन बनाये. जयमाला कुमारी ने 29 व अंजली कुमारी ने 24 रन बनाये. पाकुड़ की तलाकुरी टुडू, खुशी शाहा एवं रेबेका मुर्मू को दो-दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी पाकुड़ की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी. टीम की ओर से सर्वाधिक 49 रन सृष्टि हांसदा ने बनाये. देवघर की गेंदबाज जयमाला कुमारी एवं गुलेसबा को दो-दो सफलता मिली. ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए देवघर की जयमाला कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ शाहिद खान व बीडीसीए के सचिव राजेश रंजन ने संयुक्त रूप से दिया. मौके पर अंपायर अजमल हुसैन, शिवम कुमार एवं स्कोरर दीपक कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >