Bokaro News: प्लांट लोड फैक्टर में पूरे देश में पहले नंबर पर रहा डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल प्लांट

Bokaro News: भारत सरकार का विद्युत मंत्रालय के अधीन वैधानिक संगठन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें चंद्रपुरा प्लांट की यूनिटों ने 94.81 प्रतिशत पीएलएफ पर चलकर बेहतर विद्युत उत्पादन किया है.

मार्च 26 में प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) में डीवीसी का चंद्रपुरा थर्मल पूरे देश में टाॅप पर रहा है. भारत सरकार का विद्युत मंत्रालय के अधीन वैधानिक संगठन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें चंद्रपुरा प्लांट की यूनिटों ने 94.81 प्रतिशत पीएलएफ पर चलकर बेहतर विद्युत उत्पादन किया है. प्राधिकरण की सूचि में टाॅप 25 में आये थर्मल प्लांटों में डीवीसी की चार प्लांटें है. पहले नंबर पर चंद्रपुरा, सातवें नंबर पर रघुनाथपुर (87.48), 11 वें नंबर पर दुर्गापुर स्टील थर्मल प्लांट (83.77) व 23 वें नंबर पर कोडरमा थर्मल प्लांट (76.60) आया है.

सभी के सहयोग से मिली यह उपलब्धि

सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आरके अनुभवी ने बताया कि सभी के सहयोग से यह उपलब्धि मिली है. उन्होंने कहा कि मैनें 26 जनवरी को हीं यह घोषणा की थी कि आने वाले समय में यह प्लांट टाॅप रहेगा आज यह पूरा हुआ है. बता दें कि चंद्रपुरा प्लांट में दो यूनिटें है जिसकी कूल क्षमता 500 मेगावाट है. पहले भी यह प्लंाट कई बार पीएलएफ के मामले में टाॅप पर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >