चास एसडीओ ऑफिस के क्लर्क ने की आत्महत्या

बोकारो: नगर के सेक्टर तीन डी स्थित अपने आवास संख्या 52 में चास अनुमंडलाधिकारी कार्यालय के क्लर्क अभय कुमार पंकज (51 वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की रात 10 बजे की है. घर के सभी सदस्य घर में ही थे. मृतक का छोटा पुत्र किसी काम से पिता को जगाने […]

बोकारो: नगर के सेक्टर तीन डी स्थित अपने आवास संख्या 52 में चास अनुमंडलाधिकारी कार्यालय के क्लर्क अभय कुमार पंकज (51 वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की रात 10 बजे की है. घर के सभी सदस्य घर में ही थे.

मृतक का छोटा पुत्र किसी काम से पिता को जगाने गया तो घटना की जानकारी मिली. पड़ोस में रहने वाले लोगों के सहयोग से खिड़की का शीशा तोड़ ग्रील काट कर भीतर से बंद दरवाजा खोला गया. उस समय अभय की सांस चल रही थी. इलाज के लिए उन्हें बीजीएच ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिप अध्यक्ष मिहिर सिंह चौधरी व जिला प्रशासन के दर्जनों कर्मचारी मृतक के घर पहुंचे. मृतक की पुत्री, पत्नी व पुत्र का रो-रो कर हालत खराब थी. घटना की जानकारी पाकर बीएस सिटी पुलिस ने भी मृतक के पुत्र व पत्नी से से पूछताछ की.

मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिया आवेदन : अभय कुमार पंकज की पत्नी इंदु देवी ने सेक्टर चार थाना को आवेदन दिया है. आवेदन में उसने अपने पति की आत्महत्या का कारण चास एसडीओ द्वारा अपमानित करना बताया गया है. इंदू ने बताया है कि उनके पति तीन जून को जब कार्यालय से घर आये तो मानसिक रूप से काफी तनाव में थे. कारण पूछने पर पति ने बताया : एसडीओ चास द्वारा एक प्राइवेट स्टाफ के सामने काफी अपमानित किया गया है. घटना बताने के दौरान पति बार-बार रो रहे थे.

पति ने यह भी कहा : अब कार्यालय में काम करना मुश्किल हो गया है. जिंदा रहने की भी इच्छा नहीं है. दूसरे दिन चार जून की रात नौ बजे पति बिना खाना खाये कमरे में सो गये. खाना के लिए जब दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. कमरे की लाइट बंद थी. टॉर्च से देखने पर पता चला कि वह फंदे पर लटके हुए हैं. खिड़की काट कर शव को उतार गया. इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया, लेकिन यहां उनकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र बीटेक के छात्र बिंदु पंकज ने भी बताया उनके पिता दो-तीन दिन से काफी परेशान थे.

मृतक कर्मचारी अभय कुमार पंकज डीसीएलआर कार्यालय का कर्मचारी था. घटना के दिन अभय से मेरी मुलाकात भी नहीं हुई है. दो-तीन दिन पहले एक कंप्यूटर ऑपरेटर व अभय के बीच झगड़ा होने की शिकायत मुङो मिली थी. मैंने दोनों कर्मचारियों को बुला कर समझाया था. दोनों को कार्यालय में किसी प्रकार का झगड़ा-झंझट नहीं करने की नसीहत दी गयी थी.

श्याम नारायण राम, अनुमंडलाधिकारी चास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >