दाखिला प्रक्रिया सात जून से

बोकारो: मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले बोकारो के स्टूडेंट्स अलर्ट! अगर आप डीयू के बीएमएस कोर्स में दाखिला पाना चाहते हैं, तो तैयार हो जायें. शनिवार से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बहुप्रतीक्षित फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा आयोजित बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज […]

बोकारो: मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले बोकारो के स्टूडेंट्स अलर्ट! अगर आप डीयू के बीएमएस कोर्स में दाखिला पाना चाहते हैं, तो तैयार हो जायें. शनिवार से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बहुप्रतीक्षित फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा आयोजित बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) की प्रवेश प्रक्रि या सात जून से शुरू हो रही है.

ऑनलाइन आवेदन प्रकिया 18 जून तक चलेगी. 26 जून को इसकी काउंसेलिंग नार्थ कैंपस के कांफ्रेंस सेंटर में होगी. प्रवेश परीक्षाएं दिल्ली में ही होगी, लेकिन कहां होगी यह जानकारी बाद में विभाग देगा. इसमें आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के छात्र को 500 रु पये और एससी व एसटी और शारीरिक रूप से अक्षम वर्ग के छात्रों के लिए शुल्क 250 रु पये रखा गया है. इसमें दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए डीयू के नियमानुसार ही आरक्षण दिया जायेगा. ज्ञात हो कि इस कोर्स को लेकर शुरू से ही डीयू में काफी खींचतान चल रही थी. लेकिन अंतत: इसकी प्रवेश परीक्षा विभाग ने सुनिश्चित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >