चास: हर हाल में 21 जून तक मनरेगा की ओर से संचालित योजना के कार्य को पूर्ण करना होगा. ऐसा नहीं करने वाले बीडीओ व बीपीओ पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
यह कहना है उपायुक्त बोकारो उमा शंकर सिंह का. वह गुरुवार को जिला सभागार में जिला मनरेगा समन्वय समिति की आयोजित बैठक में बोल रहे थे. कहा : मनरेगा की ओर से निर्मित कूप कर लेना हैं.
ताकि निर्माण कार्य में बारिश का असर न हो. जिला मनरेगा समन्वय समिति की ओर से आयोजित समीक्षा बैठक में प्रखंड बार मनरेगा में खर्च का मूल्यांकन किया गया. गोमिया, पेटरवार, कसमार व चास प्रखंड में मई माह में मनरेगा में बेहतर खर्च हुआ है. इन प्रखंडों के बीडीओ व बीपीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर बोकारो डीसी उमा शंकर सिंह ने सम्मानित किया.
..ग्राम रोजगार सेवक सम्मानित
जिला मनरेगा समन्वय समिति की आयोजित बैठक में मनरेगा में बेहतर कार्य करने वाले चास व चंदनकियारी के तीन ग्राम रोजगार सेवक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. चास प्रखंड क्षेत्र के बाबुडीह, पुड़रू, चंदनकियारी प्रखंड के बागजोड़ा पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डीडीसी प्रमोद कुमार गुप्ता,एसडीओ चास श्याम नारायण राम, एसडीएम बेरमो राहुल कुमार सिन्हा,मनरेगा नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे सहित सभी बीडीओ व बीपीओ उपस्थित थे.
