बिजली पर सियासत से तोबा करें भाजपा नेता : राजेश ठाकुर

बोकारो: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बिजली पर हो रही सियासत से तोबा करने की सलाह भाजपा नेताओं को दी है. उन्होंने कहा है कि बिजली की लचर स्थिति एक दिन की समस्या नहीं है. आज राज्य बनने के 13 साल के बाद उन्हें इसका आभास हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा […]

बोकारो: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बिजली पर हो रही सियासत से तोबा करने की सलाह भाजपा नेताओं को दी है. उन्होंने कहा है कि बिजली की लचर स्थिति एक दिन की समस्या नहीं है. आज राज्य बनने के 13 साल के बाद उन्हें इसका आभास हुआ है, जबकि सबसे ज्यादा वक्त तक यहां भाजपा शासन में रही है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपनी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से पूछना चाहिए कि उन्होंने आजतक बिजली उत्पादन के लिए क्या उपाय किया है.

श्री ठाकुर ने कहा : अपनी नाकामी को छिपाने के लिए बेटे को सांसद का चुनाव लड़ाने वाले यशवंत सिन्हा जी का राजनीति से मोह नहीं छूट रहा हैत्र वो अब राज्य की राजनीति में शीर्ष पर जाना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >