फुसरो : पेटरवार थाना क्षेत्र अंर्तगत तेनु-बोकारो नहर में शुक्रवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत के खेडो के पास अंगवाली दक्षिणी पंचायत के रामसिंह बेडा निवासी 55 वर्षीय बाबूदास मांझी का शव मिला है. वह दैनिक मजदूरी का काम करता था और उसके पिता का नाम स्वर्गीय झरी मांझी है. शव को नहर से निकाल लिया गया है. लोगों ने बताया कि सुबह शौच करने नहर किनारे आने के दौरान नहरकीझाड़ी से फंसे हुए शव को देखा. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे शव को नहर से निकाला गया. वहां भीड़ में मौजूद रीतलाल मांझी ने शव की पहचान अपने पिता के रूप मेंकी. मृतक के दूसरे पुत्र रीतलाल मांझी ने बताया कि उसके पिता चार दिन से लापता थे. इस संबंध में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायीथी. मृतक के चार पुत्र हैं. वहीं, घटना की जानकारी पेटरवार पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस अभी घटना स्थल नहीं पहुंची है. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा है.
तेनु-बोकारो नहर में पिछरी के खेडो के पास मिला अंगवाली के एक व्यक्ति का शव

तेनु-बोकारो नहर में पिछरी के खेडो के पास मिला अंगवाली के एक व्यक्ति का शव
Copied link
फुसरो : पेटरवार थाना क्षेत्र अंर्तगत तेनु-बोकारो नहर में शुक्रवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत के खेडो के पास अंगवाली दक्षिणी पंचायत के रामसिंह बेडा निवासी 55 वर्षीय बाबूदास मांझी का शव मिला है. वह दैनिक मजदूरी का काम करता था और उसके पिता का नाम स्वर्गीय झरी मांझी है. शव को नहर से निकाल लिया […]