Bokaro News : जिला के 10 गांवों काे बनाया जायेगा मॉडल सोलर विलेज

Bokaro News : डीसी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक की.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी अजय नाथ झा ने शनिवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक की. उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों से 10 गांवों का चयन कर उन्हें मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. इस संबंध में जिला योजना शाखा को सभी बीडीओ को पत्राचार करने को कहा.

लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

डीसी ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जाये. इसके लिए उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को बैंकों के माध्यम से योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, कार्यपालक अभियंता विद्युत चास एसबी तिवारी, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, मुखिया अंबुज महतो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >