युवक की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड मून सिटी के पास बुधवार को बाइक सवार युवक ने सुमन रक्षित उर्फ बिट्टू (22 वर्ष) को गोली मार दी. गोली लगते ही सुमन रक्षित उर्फ बिट्टू तड़पने लगा. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गया. घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की है. […]

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड मून सिटी के पास बुधवार को बाइक सवार युवक ने सुमन रक्षित उर्फ बिट्टू (22 वर्ष) को गोली मार दी. गोली लगते ही सुमन रक्षित उर्फ बिट्टू तड़पने लगा. इधर वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गया. घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की है.

मौके पर मौजूद लोगों ने सुमन रक्षित को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची उलीडीह पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
सुमन रक्षित उर्फ बिट्टू वर्तमान में बेरोजगार था. मृतक के भाई रक्षित के अनुसार हर दिन की भांति बिट्टू सुबह जिम जाने के लिए घर से निकला था. पिता विजय रक्षित का ग्रिल का वर्कशॉप है. सुबह बिट्टू पापा के वर्कशॉप पहुंचा और 20 रुपये की मांग की. वर्कशॉप जाने के महज कुछ मिनट के बाद ही बिट्टू को गोली लगने की खबर मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >