जोरी : पुलिस ने बुधवार को पांच किलो गीला अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगो में सलैया पंचायत के मुरैनवा निवासी विजेश भारती व प्रमोद भुइयां शामिल हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया है.
दोनों की गिरफ्तारी एनएच 99 के पखा मोड़ से की गयी. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरैनवा से दो व्यक्ति शॉर्ट कर्ट रास्ते से अफीम ले जा रहे थे. त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा गया. बरामद अफीम की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बतायी जाती है. पुलिस के गिरफ्त में आये दोनो व्यक्ति ने अपने आप को अफीम माफिया का कूरियर बता रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं को जांच कर अफीम तस्कर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
