Ballimaran Assembly Election Seat History : बल्लीमारान विधानसभा पर क्या इस बार भी होगा आप का कब्जा?

Ballimaran Assembly Election Seat History : बल्लीमारान विधानसभा पर आप का कब्जा है. जानें पिछले दो विधानसभा चुनाव का हाल क्या रहा?

Ballimaran Assembly Election Seat History : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी. मतों की गणना 8 फरवरी को होगी. बल्लीमारान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. 2008 में परिसीमन आयोग द्वारा निर्वाचन क्षेत्र का पुनर्गठन किया गया था. 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के इमरान हुसैन ने 65,644 वोटों के साथ सीट जीती. बीजेपी की उम्मीदवार लता को 29,472 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार हारून यूसुफ को 4,802 वोट मिले थे.

बल्लीमारान विधानसभा 2015 चुनाव रिजल्ट

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के इमरान हुसैन को 57,118 वोट मिले. उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी उम्मीदवार श्याम लाल मोरवाल को 23,241 वोट मिले थे और कांग्रेस उम्मीदवार हारून यूसुफ को 13,205 वोट मिले थे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में आए. अरविंद केजरीवाल की पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी. इस साल आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी को महज तीन सीट मिली थी. इस साल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की, लेकिन 2015 की तुलना में कुछ सीट कम आई. इस साल अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 62 सीट मिली, वहीं बीजेपी ने 8 सीट पर जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

आम आदमी पार्टी ने 2013 के पहले चुनाव में 28 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >