झारखंड: पत्नी के साथ ससुराल गए युवक की पत्थर से कूच कर हत्या, जांच में जुटी बंदगांव पुलिस

Crime News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में पत्थर से कूचकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है. जंगल से उसका शव बरामद किया गया. मृतक अपनी पत्नी के स‍ाथ ससुराल गया हुआ था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गयी.

बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम), अनिल तिवारी: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में लापता युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलने के बाद बंदगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था. वहीं उसका शव बरामद किया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पत्नी के साथ गया था ससुराल
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के जरखंडी गांव निवासी 23 वर्षीय मार्क्स कौनगाड़ी रविवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल (बोसेंगर) गया हुआ था. उसके बाद हड़िया पीने की बात कह कर वह घर से बाहर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस ससुराल नहीं लौटा. परिवारवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका. जंगल में शव मिलने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Jharkhand Crime News: चाईबासा में एक साथ चार शव बरामद, एक का सिर कटा मिला, गांववालों पर हत्या का शक

हत्या के कारणों का नहीं हो सका है खुलासा
सुंदरी बेड़ा जंगल में गुरुवार को युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया. इसकी सूचना होने पर बंदगांव पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद कर लिया. शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी है. शरीर पर कई निशान देखे गए हैं. बाद में पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

झारखंड: जमीन विवाद में चचेरे भाई के हत्यारे को फांसी, एक लाख रुपए जुर्माना, चाईबासा की अदालत ने सुनाया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >