Video: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में प्लांट की चिमनी गिरी, 2 मजदूर घायल

Chhattisgarh Mungeli iron factory silo structure collapsed : छत्तीसगढ़ के मुंगेली से बड़े हादसे की खबर है. प्लांट की चिमनी गिरने से करीब 25 मजदूरों के दबने की आशंका है.

Chhattisgarh Mungeli iron factory silo structure collapsed : छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. प्लांट की चिमनी गिरने से 2 मजदूर घायल हो गए. जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. राहत और बचाव कार्य जारी है. दो मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है. बचाव अभियान जारी है.

लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में साइलो स्ट्रक्चर गिरने से हुआ हादसा

मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया- मुंगेली के सरगांव में एक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री में साइलो स्ट्रक्चर गिरने से मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है. बचाव अभियान जारी है.

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने कहा- 3 से 4 लोग फंसे होने की आशंका है

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि स्मेल्टिंग प्लांट में चिमनी, साइलो का हिस्सा ढह गया है और कुछ मजदूर उसके नीचे फंस गए हैं. लगभग सभी विभागों के कर्मचारी यहां हैं. संभवतः यहां 3-4 लोग फंसे हो सकते हैं. सामान हटाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. दो घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है. बचाव और राहत कार्य जारी है.”

यह भी पढ़ें: Naxal Encounter: तीन दिन में लिया बीजापुर का बदला, सुकमा में 3 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के मंत्री ने कहा- हादसे की जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी

छत्तीसगढ़ के मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “हमारे पास अभी पूरा डेटा नहीं है लेकिन हमें 5-6 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली है. बचाव कार्य जारी है. निश्चित रूप से जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >