जब प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर तो खुला राज, सरपंच ने करायी शादी

सरपंच व ग्रामीणों के समक्ष दोनों परिवार के मौजूदगी में प्रेमी युगलों की शादी करायी गई

बांका: बिहार के बांका जिले के ग्राम कचहरी बटसार के सरपंच ने ग्राम कचहरी में ही एक प्रेमी, प्रेमिका का दहेज मुक्त आदर्श विवाह कराया. जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के पाड़े बांध, सरवा गांव निवासी नीलकंठ रावत की पुत्री शोभा कुमारी का थाना क्षेत्र के अस्सी गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र अनिल चौधरी उर्फ तुफान चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसे लेकर ग्राम कचहरी बटसार में सरपंच व ग्रामीणों के समक्ष दोनों परिवार के मौजूदगी में प्रेमी युगलों की शादी करवा दी. बताया जा रहा है कि लड़का दुर्गा पूजा के दौरान सन्हौला थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव में लगने वाले मेले में गांव के ही मिठाई दुकान में काम करता था. वहीं दुर्गा पूजा के समय ही लड़की अपनी बड़ी बहन के ससुराल भुड़िया गांव आयी थी. जहां मेले में ही आते-जाते दोनो में प्यार हो गया और दोनों साथ जीने और मरने की कसमें खाने लगे. प्रेम परवान चढ़ा और एक दूसरे को भरोसा दिलाने के लिए प्रेमी युगलों ने किसी मंदिर में चुपके से शादी कर अपने प्रेम पर मोहर लगा दी.

दोनों के परिवारों वालों को मालूम नहीं था. पांच माह से चढ़ा प्रेम का परवान तनिक भर में बिखरने वाला था, लेकिन उसे ग्राम कचहरी के सरपंच भरोसी मंडल ने बचा लिया. प्रेम का भांडा तब फूटा जब, पाड़े बांध की रहने वाली प्रेमिका शोभा कुमारी सोमवार को अचानक अस्सी गांव अपने ससुराल आ पहुंची और लड़के के माता-पिता को प्रेम कहानी बताकर शादी कर लेने की बात कही. लेकिन प्रेमी के घर वालों ने शादी की बात मानने से इनकार कर दिया. परिवार वालों का विरोध देख दोनों ग्राम कचहरी पहुंच गये दोनों ने एक-दूसरे के प्रेम करने व शादी कराने को लेकर सरपंच से आग्रह किया. जिसके बाद ग्राम कचहरी लगी और दोनों पक्षों के परिजन पहुंचे. सरपंच ने जब इस संबंध में लड़की मां से जानकारी ली तो उसने दोनों की शादी पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई. वहीं लड़के पक्ष ने भी सरपंच के समझाने बुझाने पर अपनी सहमती जतायी. दोनों परिवार की राजी होते ही प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >