Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की गला रेतकर हत्या, सिगरेट को लेकर हुआ था विवाद

Patna Crime News: पटना के कंकड़बाग में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोद दिया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैली है.

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैली है. कंकड़बाग थाना इलाके के लोहियानगर में बुधवार सुबह बीच सड़क एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है. गौरव बीए पार्ट-1 का छात्र था.

यह वारदात नेक्टर हॉस्पिटल के पास हुई, जहां बदमाशों ने सरेआम गौरव को दौड़ाया, सड़क पर पटक दिया और फिर बेरहमी से हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. आसपास के लोग सहमे नजर आए.

मृतक के पिता पटना में करते हैं कारोबार

मृतक गौरव लखीसराय जिले के बड़हिया रामनगर हृदनबिगहा का रहने वाला था. उसके पिता पटना में कारोबार करते हैं. गौरव कुछ दिन पहले ही गांव से पटना आया हुआ था और अपने पिता के पास रह रहा था.

सिगरेट को लेकर हुई थी मारपीट

गौरव के भाई सौरव ने बताया कि विवाद की शुरुआत मंगलवार शाम से हुई थी. MIG पार्क में गौरव ने एक लड़के को सिगरेट लाने के लिए 200 रुपये दिए थे. लड़के ने पैसे वापस नहीं किए. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट हो गई. इसके बाद गौरव लोहियानगर स्थित रानी स्टील शटर दुकान पर आया और पूरी बात बताई. परिवार ने उसका इलाज भी कराया.

15 से 20 की संख्या में पहुंचे थे बदमाश

सौरव का आरोप है कि कुछ देर बाद वही लड़के दुकान की रेकी करने लगे. बुधवार सुबह 15 से 20 की संख्या में बदमाश स्टिक, फाइटर और चाकू लेकर दुकान पर पहुंचे. उन्होंने सीधे गौरव पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई. गंभीर रूप से घायल गौरव को तुरंत नेक्टर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान बार-बार डायल 112 पर कॉल किया गया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची. घटना की सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Also Read: बिहार की सड़कों की AI से होगी जांच, खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार-इंजीनियर, जानें नीतीश सरकार का नया प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >