Video: फूल-मालाएं, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजियां, UPSC में 58वीं रैंक लाने वाले आदित्य झा का गांव में भव्य स्वागत

UPSC Topper 2025: किशनगंज के खानाबाड़ी गांव के आदित्य झा ने UPSC 2024 में 58वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. इंडियन फॉरेन सर्विस में चयनित होते ही गांव में जश्न का माहौल है और उनका भव्य स्वागत किया गया.

UPSC Topper 2025: बिहार के किशनगंज जिले के खानाबाड़ी गांव के आदित्य झा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 58वीं रैंक हासिल की है. इस बड़ी उपलब्धि के साथ उनका चयन इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) में हुआ है. गुरुवार देर शाम जब आदित्य अपने पैतृक गांव पहुंचे तो लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. बागडोगरा एयरपोर्ट से लेकर पौआखाली नगर पंचायत तक रास्ते भर आदित्य के स्वागत में फूल-मालाएं, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजियां देखने को मिलीं.

https://twitter.com/Abhinan78323281/status/1925756096641155202?t=usuXWVMuxLTOPs-1oXmFig&s=19

IIT की परीक्षा में भी हुए थे सफल

आदित्य के पिता प्रो. विष्णुकांत झा सुशीला हरि महाविद्यालय, तुलसिया में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां मधु झा ICDS विभाग में पर्यवेक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. आदित्य की शुरुआती पढ़ाई उर्सलाइन कॉन्वेंट, पूर्णिया से हुई. मैट्रिक DAB स्कूल पूर्णिया और इंटर विजेंद्र पब्लिक स्कूल से पूरा किया. वे दो बार IIT की परीक्षा में सफल हुए और फिर IIM धनबाद से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया.

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू की तैयारी

उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने सैमसंग में तीन साल तक बतौर सीनियर इंजीनियर काम किया. लेकिन अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी में जुट गए. चौथे प्रयास में उन्होंने ये शानदार सफलता पाई.

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा, “UPSC की तैयारी में धैर्य और निरंतरता सबसे जरूरी है. बीच में असफलताएं मिलती हैं लेकिन हार नहीं माननी चाहिए.” आदित्य ने यह भी कहा कि युवाओं को शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और बड़े लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए.

Also Read: बिहार के 1.20 लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी ट्रांसफर की प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >