तेजस्वी यादव को अहमदाबाद कोर्ट का समन, मानहानि केस में 22 को पेशी के लिए बुलाया

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अहमदाबाद कोर्ट ने मानहानि केस में समन जारी किया है. अब तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में पेश होना होगा.तेजस्वी यादव ने बीते दिनों नीरव मोदी को लेकर आई एक खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस दौरान उन्होंने गुजरातियों पर ही विवादित टिप्पणी कर दी थी.

पटना. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है. अब तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में पेश होना होगा. अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है. उन्हें 22 सितंबर को पेशी के लिए बुलाया गया है.

तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को कहा था ठग

तेजस्वी यादव ने बीते दिनों नीरव मोदी को लेकर आई एक खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस दौरान उन्होंने गुजरातियों पर ही विवादित टिप्पणी कर दी थी. तेजस्वी यादव ने कहा था कि LIC और भारतीय बैंकों का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा. दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लेकिन इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है. आज देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं. उनके ठग को माफ भी कर दिया जाएगा. तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहा था.

हरेश मेहता ने दर्ज कराया मानहानि का मामला

तेजस्वी यादव के इसी बयान के बाद अहमदाबाद के कारोबारी हरेश मेहता ने बीते 21 मार्च को मानहानि का मामला तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराया था. याचिकाकर्ता ने कहा था कि मीडिया को दिए बयान में तेजस्वी यादव ने पूरे गुजराती समुदाय को ‘ठग’ कहा है. उन्होंने गुजरातियों को अपमानित करने का काम किया है. इसलिए तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उनके इस बयान के बाद कोर्ट ने यह निष्कर्ष निकाला कि तेजस्वी यादव की तरफ से प्रथमदृष्टया अपराध हुआ है और यही वजह है कि उन्हें अब 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >