सुपौल में 104 दिव्यांगजनों को मिलेगी बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

Supaul news: बैठक में बताया गया कि इस योजना का लाभ वैसे दिव्यांगजनों को दिया जाता है, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा लोकोमोटर (चलंत) दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो. योजना के तहत लाभुक की वार्षिक आय अधिकतम दो लाख रुपये निर्धारित की गई है.

डीएम ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट:

Supaul news: सुपौल जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय की ओर से संचालित बैटरी चालित ट्राईसाइकिल योजना के तहत 104 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल देने की स्वीकृति प्रदान की गई है.

इसको लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई.

बैठक में बताया गया कि इस योजना का लाभ वैसे दिव्यांगजनों को दिया जाता है, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा लोकोमोटर (चलंत) दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो. योजना के तहत लाभुक की वार्षिक आय अधिकतम दो लाख रुपये निर्धारित की गई है.

जिलाधिकारी सावन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का गांव-गांव तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें.

उन्होंने विशेष रूप से जीविका दीदियों के माध्यम से लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया. डीएम ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में योजनाओं की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी है.

बैठक में सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के प्रभारी सहायक निदेशक, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव एवं जीविका के पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >