सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए : विधायक नीरज कुमार

Supaul news: विधायक ने कहा कि नमाज अदा करने के लिए मस्जिद और ईदगाह जैसी निर्धारित जगहें बनी हुई हैं. लोगों को वहीं नमाज पढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि सड़क आम लोगों के आवागमन के लिए होती है और वहां धार्मिक गतिविधियां होने से लोगों को परेशानी होती है.

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: छातापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नीरज कुमार ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है. वीरपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने का किसी को अधिकार नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए.

विधायक ने कहा कि नमाज अदा करने के लिए मस्जिद और ईदगाह जैसी निर्धारित जगहें बनी हुई हैं. लोगों को वहीं नमाज पढ़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि सड़क आम लोगों के आवागमन के लिए होती है और वहां धार्मिक गतिविधियां होने से लोगों को परेशानी होती है.

नीरज कुमार ने कहा कि दुनिया के कई देशों में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है. उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थलों पर भी सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने की मनाही है.

उन्होंने ईरान का उदाहरण देते हुए कहा कि हाल के दिनों में ईरान को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन वहां भी सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती है.

भाजपा विधायक ने कहा कि सभी धर्मों और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखना जरूरी है. उन्होंने लोगों से सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों से बचने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >