सुपौल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुर पर हत्या का आरोप

Supaul news: मृतका की पहचान 22 वर्षीय दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मृतका के ससुर रुद्रनारायण यादव को शव लेकर कहीं जाते देखा था. लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि बहू ने घास मारने वाली दवा खा ली थी. इसके बाद वह वहां से चला गया और तब से फरार है.

कुनौली (सुपौल) से मनीष सिंह की रिपोर्ट:

ग्रामीणों ने ससुर को शव ले जाते देखा, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Supaul news: जिले के कुनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 धरहारा कोशी पलार में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से मृतका का ससुर फरार बताया जा रहा है.

मृतका की पहचान 22 वर्षीय दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मृतका के ससुर रुद्रनारायण यादव को शव लेकर कहीं जाते देखा था. लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि बहू ने घास मारने वाली दवा खा ली थी. इसके बाद वह वहां से चला गया और तब से फरार है.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोगों ने शव की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद पड़ोसी और रिश्तेदारों ने मृतका के पिता प्रकाश मुखिया, निवासी सिमरी भपटियाही, को सूचना दी.

सूचना मिलने पर मृतका के परिजन धरहारा पहुंचे, लेकिन घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला. इसके बाद मामले की जानकारी कुनौली थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

कुनौली थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 44/26 दर्ज किया गया है. आवेदन में सास, ससुर सहित परिवार के सात लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई जा रही है.

मृतका के पिता प्रकाश मुखिया ने बताया कि उनकी पुत्री ने करीब तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और वह अपने पति के साथ रह रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पति के बाहर मजदूरी करने जाने के बाद ससुराल वालों ने साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

ALSO READ: सुपौल में पारिवारिक कलह से आहत 12 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >