सुपौल में 1.95 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस छापेमारी में एक आरोपी फरार

Supaul news: थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर पंचायत के बेरिया कमाल वार्ड संख्या-01 में अवैध रूप से गांजा का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है . सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर छापेमारी की .

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: वीरपुर थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया है . इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक सहयोगी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया . फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है .

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर पंचायत के बेरिया कमाल वार्ड संख्या-01 में अवैध रूप से गांजा का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है . सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर छापेमारी की .

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर से 1 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया . मौके से गांजा कारोबारी मो. रकीब को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गया .

पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है . गिरफ्तार आरोपी मो. रकीब के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है . वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है .

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >