सुपौल में पारिवारिक कलह से आहत 12 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

Supaul news: जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम खाना बनाने को लेकर काजल और उसकी मां के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद किशोरी अपने कमरे में चली गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

त्रिवेणीगंज (सुपौल) से दीपक कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपट्टी पंचायत के भगवानपुर वार्ड संख्या-5 में पारिवारिक विवाद से आहत एक 12 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान श्रीलाल सदा की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम खाना बनाने को लेकर काजल और उसकी मां के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद किशोरी अपने कमरे में चली गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

सोमवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला. अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए. काजल फंदे से लटकी हुई थी.

घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया.

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. काजल आठ भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी. उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उससे छोटी चार बहनें और दो भाई हैं.

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >