इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई, 152.7 लीटर नेपाली शराब, स्कॉर्पियो और दो तस्कर गिरफ्तार

Supaul News: एसएसबी 45वीं बटालियन के कटैया बीओपी के जवानों ने शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. 152.7 लीटर नेपाली देशी शराब और एक स्कॉर्पियो के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पूर्व में भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं.

Supaul News: सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) को बड़ी सफलता मिली है. 45वीं बटालियन के कटैया बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 152.7 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है. इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है.

एसएसबी की इस कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. बरामद शराब, वाहन और अन्य सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भीमनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.

भागने की कोशिश कर रहे तस्करों को जवानों ने दबोचा

एसएसबी 45वीं बटालियन के अनुसार यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर बॉर्डर पिलर संख्या 207/6 के पास की गई. जवानों ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा.

एसएसबी और भीमनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया गया. तलाशी के दौरान वाहन से 152.7 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद हुई.

दो आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीमनगर वार्ड संख्या 12 निवासी चंदन कुमार यादव और अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे फिलहाल जमानत पर बाहर थे. पुलिस अब इस मामले में उनकी भूमिका और शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

शराब के साथ स्कॉर्पियो, मोबाइल और वॉकी-टॉकी भी जब्त

एसएसबी ने कार्रवाई के दौरान शराब के अलावा स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11PG4476), मोबाइल फोन और वॉकी-टॉकी भी जब्त किया है.

सभी जब्त सामान और दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भीमनगर थाना के हवाले कर दिया गया है.

संयुक्त अभियान में SSB और पुलिस की टीम रही शामिल

इस अभियान में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सतपाल, मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रताप तथा भीमनगर थाना के सब इंस्पेक्टर त्रिलोकी नाथ प्रसाद समेत अन्य जवान शामिल थे.

संयुक्त अभियान के कारण तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला और पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई.

Supaul News: सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

एसएसबी 45वीं बटालियन, वीरपुर के कमांडेंट ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि बॉर्डर पिलर संख्या 207/6 के पास संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया था. चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. सीमा क्षेत्र में आगे भी इसी तरह सघन जांच और निगरानी जारी रहेगी.

Also Read: राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, पहले दिन क्या-क्या हुआ? उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

Also Read: प्रशांत किशोर के खिलाफ इलेक्शन कमीशन पहुंची भाजपा, चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च करने और AI-बॉट्स से प्रचार का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >