स्कूल में स्मैक पीने से किया मना तो, स्मैकर ने युवक के घर पहुंच मारी गोली

इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया छोटी सी बातों को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ है

– अस्पताल में भर्ती किसनपुर. थाना क्षेत्र के थरबिटिया पूरब पुनर्वास में बुधवार को एक विद्यालय परिसर में स्मैक पीने का विरोध करने पर स्मैकर ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से आनन-फानन में उपचार के लिए किसनपुर सीएचसी लाया गया. जहां तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. मिली जानकारी अनुसार पांच स्मैकर शिवपुरी पुनर्वास स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्मैक पी रहा था. उसी क्रम में थरबिटिया पुनर्वास निवासी अधिवक्ता दिनेश प्रसाद यादव का पुत्र बलवंत कुमार विद्यालय में स्मैक पीने से मना किया. उसी दौरान स्मैकर और बलवंत में कहा सुनी हो गया. जिसके बाद दोनों अपने -अपने घर चले गया. इस दौरान बलवंत अपने घर पर स्नान कर रहा था. उसी क्रम में दो बाइक पर सवार पांच युवक ने बलवंत के घर पर पहुंच कर फिर उनसे कहासुनी करने लगा. उसी दरम्यान एक युवक ने बलवंत के ऊपर गोली चला दिया. जो बलवंत के बाएं बांह में जा लगी. जिससे बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाजरत बलवंत ने बताया गोली चलाने वाले युवक का नाम विवेक कुमार है. जो आलोक कुमार के कहने पर गोली चलाया. बताया कि सभी पांचों युवक प्रतिदिन मेरे घर के बगल में स्कूल में आकर स्मैक पीता है. जिसका हम विरोध किए तो हमसे आज विवाद हुआ. कुछ देर बाद मेरे घर पर आकर गोली मार दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया छोटी सी बातों को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ है. जिसमें एक गोली एक युवक को लगा. आरोपित युवक के गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी किया जा रहा है. पूछताछ हेतु एक युवक को थाना लाया गया है. आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >