विधिज्ञ संघ चुनाव का परिणाम घोषित, लक्ष्मी नारायण राण बने अध्यक्ष

विजयी उम्मीदवारों को माला पहनाकर तथा गुलाल लगाकर बधाई दी गई

वीरपुर. वीरपुर व्यवहार न्यायालय के विधिज्ञ संघ चुनाव का परिणाम मंगलवार देर शाम घोषित कर दिया गया. मतदान समाप्त होने के बाद शाम पांच बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जो शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी देवचन्द्र मेहता ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में समर्थकों और अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. विजयी उम्मीदवारों को माला पहनाकर तथा गुलाल लगाकर बधाई दी गई. अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण राण ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर शैलेन्द्र प्रसाद मंडल (एसपी मंडल) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर विजय हासिल की. इसी प्रकार अंकेक्षक पद पर सत्य नारायण साहू, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर वर्मा तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दुर्गानंद झा निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष के तीन पदों पर गिरीश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार झा और रामचंद्र प्रसाद विजयी घोषित किए गए. वहीं सहायक सचिव के तीन पदों पर अरविंद प्रसाद गुप्ता, जय गणेश सिंह और रमेश कुमार ने जीत दर्ज की. संयुक्त सचिव के तीन पदों पर विजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार एवं दुर्गानंद दिवाकर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सफलता प्राप्त की. कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर हिरन हिमांशु, रोमा कुमारी, कुमार आशुतोष, सुनील कुमार भारती, राजीव रंजन, विकास रंजन और केदार कुमार यादव निर्वाचित हुए. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया. न्यायालय परिसर में देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >