सीएचओ व एएनएम की मासिक समीक्षा बैठक में उपाधीक्षक ने लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

एनसीडी पोर्टल एवं यू-विन पोर्टल पर लक्ष्य के अनुरूप सभी आंकड़ों की समयबद्ध एंट्री करने का भी निर्देश दिया गया.

निर्मली

अनुमंडल अस्पताल निर्मली में उपाधीक्षक डॉ शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सभी सीएचओ एवं एएनएम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.

उपाधीक्षक ने सभी एएनएम एवं सीएचओ को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी इंडिकेटरों को हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा करें. उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपलब्ध दवाओं एवं सामग्रियों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें.

आंकड़ों की समयबद्ध एंट्री करने का भी निर्देश

बैठक में एनसीडी पोर्टल एवं यू-विन पोर्टल पर लक्ष्य के अनुरूप सभी आंकड़ों की समयबद्ध एंट्री करने का भी निर्देश दिया गया. डॉ कुमार ने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर वेतन भी रोका जा सकता है.

मीटिंग में अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, रविन्द्र साह सुधीर पांडेय सहित अन्य सभी सीएचओ एवं एएनएम उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >