सुपौल में 5 जून को लगेगा रोजगार शिविर, बैंक में 60 पदों पर होगी भर्ती

इंसेंटिव, आवासीय सुविधा एवं ईंधन (फ्यूल) भत्ता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्य स्थल चयनित अभ्यर्थियों के गृह क्षेत्र से 40 से 100 किलोमीटर के दायरे में होगा.

सुपौल जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, सुपौल द्वारा 05 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा. रोजगार शिविर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर एवं ट्रेनी रिलेशनशिप ऑफिसर के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा.

18 से 32 वर्ष तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

नियोजनालय से मिली जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है. शैक्षणिक योग्यता के रूप में इंटरमीडिएट (12वीं) एवं स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. चयनित अभ्यर्थियों को 10,476 रुपये से 16,113 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा इंसेंटिव, आवासीय सुविधा एवं ईंधन (फ्यूल) भत्ता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्य स्थल चयनित अभ्यर्थियों के गृह क्षेत्र से 40 से 100 किलोमीटर के दायरे में होगा.

एनसीएस पंजीकरण की भी रहेगी व्यवस्था

रोजगार शिविर में नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. जिला नियोजनालय ने युवाओं से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >