छातापुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बसहा सुपौल में द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह संपन्न हुआ. समारोह में नवाचारी शिक्षिका व सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय में पदस्थापित कुमारी आनंद भारती भी सम्मानित हुई. कार्यक्रम में मौजूद डीएम सावन कुमार, डीइओ संग्राम सिंह, डायट प्राचार्य डॉ अखलाक खां ने उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मान पाकर हर्षित नवाचारी शिक्षिका ने इसके लिए आयोजन कर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है. कहा कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी के सम्मान व संबोधन से मनोबल उंचा हुआ है. इससे दायित्व निर्वहन में और भी निखार आयेगी. कहा कि नवाचार आधारित शिक्षा आज के समय आवश्यक है. उन जैसे नवाचारी शिक्षक अपने प्रयासों से सरकार के उद्देश्य के अनुरूप विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. शिक्षकों के नवाचार से छात्रों में सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ रहा है.
नवाचारी शिक्षिका को डीएम ने किया सम्मानित
सम्मान पाकर हर्षित नवाचारी शिक्षिका ने इसके लिए आयोजन कर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है. कहा कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी के सम्मान व संबोधन से मनोबल उंचा हुआ है.
