धर्मपाल बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष

नामांकन प्रक्रिया में केवल धर्मपाल कुमार द्वारा ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया

सुपौल. राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला सुपौल के संगठन चुनाव के तहत जिला अध्यक्ष पद का चुनाव सम्राट अशोक भवन, सुपौल के सभागार में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा की देखरेख में आयोजित की गई. इस दौरान सभी क्रियाशील सदस्यों, पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष पद हेतु नामांकन का समय निर्धारित किया गया. नामांकन प्रक्रिया में केवल धर्मपाल कुमार द्वारा ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया. एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से धर्मपाल कुमार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, जिला सुपौल का जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया. जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से धर्मपाल कुमार को जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मेहता, आचार्य राम विलास मेहता, प्रशांत कुमार, नीलांबर मेहता, अरुण मेहता, गौतम कुमार, पप्पू कुशवाहा, विकास यादव, मो इकबाल, मनीषा देवी, जयप्रकाश मेहता, रामचंद्र मेहता, मनीष कुमार, श्रवण कुमार, राजकुमार राजा, दीप नारायण मंडल, संतोष शर्मा, अनिल यादव एवं बिट्टू कुमार मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >