सुपौल क्षेत्रीय सांसद मद से हाईमास्ट लाइट लगाने की मंजूरी सदर प्रखंड के करिहो पंचायत स्थित पटेल चौक पर दी गयी थी. लेकिन हाईमास्ट लाइट को निर्धारित स्थल पर संवेदक द्वारा नहीं लगा कर बगल के हाई स्कूल मैदान में लगा दिया गया. इसकी लिखित शिकायत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र नारायण पाठक ने डीएम से की. डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला योजना पदाधिकारी को जांच कर अग्रेतर कार्यवाही करने का आदेश दिया. डीएम के आदेश के अनुपालन करते जिला योजना पदाधिकारी ने स्थलीय जांच किया. जहां भाजपा नेता द्वारा किये गये शिकायत को सत्य पाया. इसके बाद जिला योजना पदाधिकारी ने मेसर्स चंदन इंटरप्राइजेज खगडिया को आदेश दिया कि उक्त लाइट को निर्धारित स्थल पर स्थापित कर उन्हें सूचित करें. लेकिन जिद्दी संवेदक ने अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते उक्त स्थल से लाइट को नहीं हटाया. वहीं लाइट को रौशन कर दिया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि पटेल चौक गांव का एक छोटा सा बाजार है. जहां कई दुकानें संचालित है. गांव के लोग इसी बाजार से खरीदारी करते हैं. लिहाजा ग्रामीणों की सुविधा को देख कर लाइट लगाने का निर्धारित स्थल पटेल चौक किया गया था. लेकिन संवेदक ने उक्त स्थल पर लाइट नहीं लगाया. जिससे रात के समय चौक पर घुप अंधरा छाया रहता है. जिससे चोरी की भी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. ग्रामीणों ने पुन: एक बार डीएम से मामले में पहल करने की मांग की है.
अधिकारी के आदेश के बावजूद निर्धारित स्थल पर संवेदक ने नहीं लगाया हाईमास्ट लाइट, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि पटेल चौक गांव का एक छोटा सा बाजार है. जहां कई दुकानें संचालित है. गांव के लोग इसी बाजार से खरीदारी करते हैं.
