सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

डॉ चंद्रभूषण मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद मो शकील व बीबी हसीना को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया.

रायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल व कोशी पूर्वी तटबंध पर कल्याणपुर गांव के पास गुरुवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड 5 निवासी बाइक चालक मो खुर्शीद एवं बाइक के पीछे बैठे मो शकील 50 वर्ष व उनकी पत्नी बीबी हसीना 45 वर्ष तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भपटियाही बाजार आर रहे थे. इसी दौरान कल्याणपुर गांव के ढलान पर चढ़ने के साथ ही सिमरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं टक्कर लगने से दुसरे बाइक सवार भी मामूली चोंटे आई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ चंद्रभूषण मंडल ने प्राथमिक उपचार के बाद मो शकील व बीबी हसीना को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >