सहयोग शिविर की सफलता को लेकर सजग दिख रहे बीडीओ

बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मियों के अलावे कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए

– लालगंज, रामपुर, लक्ष्मीपुर खूंटी, उधमपुर, जीवछपुर व माधोपुर में 16 जून को लगेगा शिविर

छातापुर.

प्रखंड के लालगंज पंचायत सरकार भवन में बुधवार को बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने सहयोग शिविर की सफलता को लेकर बैठक की. बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मियों के अलावे कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. बीडीओ ने आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता के लिए चर्चा की. वहीं शिविर की जानकारी और इससे होने वाले फायदे से आमजनों को अवगत कराने का अनुरोध किया. कहा कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सकेगा. बीडीओ ने बताया कि 16 जून को प्रखंड के छह पंचायतों लालगंज, रामपुर, लक्ष्मीपुर खूंटी, उधमपुर, जीवछपुर व माधोपुर में सहयोग शिविर लगाया जायेगा.

शिविर के प्रति पंचायत वासी हैं उत्साहित

अब तक चार पंचायत में लगा शिविर सफल रहा और वहां के लोग काफी लाभान्वित भी हुए. शिविर के प्रति पंचायत वासी उत्साहित भी हैं. जिस भी विभाग के कार्य के लिए लोग सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाकर परेशान होते थे. वहीं सहयोग शिविर में एक दिन में उनका काम सहज व सरल रूप से हो रहा है. शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्रभावी रूप से निष्पादन हो सरकार का यह उदेश्य है. ताकि आमजनों को सरकारी कामकाज एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >