आपसी प्रेम व बलिदान का प्रतीक है बकरीद : बीडीओ

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है

राघोपुर. थाना परिसर में बुधवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने की. जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर त्योहार को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा कि पर्व की पवित्रता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना समाज के सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है. सभी समुदाय के लोग मिलकर इस त्योहार को मनाएं और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करें. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करें तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है. उन्होंने साफ-सफाई, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्टों का खुले में निपटारा न कर उसे गड्ढे में दफनाया जाए. ताकि स्वच्छता एवं पर्यावरण प्रभावित न हो. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ कमल प्रसाद यादव ने बकरीद पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार अपनी सबसे प्रिय वस्तु को खुदा की राह में कुर्बान करने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि राघोपुर क्षेत्र की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द की रही है. इस बार भी सभी समुदाय के लोग मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे. बैठक में महेंद्र गुप्ता, प्रो बैद्यनाथ भगत, सचिन माधोगड़िया, मो जमील अनवर उर्फ टुन्ना, नूर आलम, बिंदी प्रसाद गुप्ता, राधा गुप्ता, बिनोद यादव, बिपिन साह, मो तस्लीम, मो मन्नान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >