पेट्रोल पंप से शराब लदी एक पिकअप वैन जब्त, तस्कर फरार

पुलिस ने धर्मपट्टी एनएच 27 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर चालक ने तेजी से वाहन भगाने की कोशिश की और एक खड़ी कार में टक्कर मार दी.

राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपट्टी स्थित एनएच 27 पर एचपी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब लदी एक पिकअप वैन जब्त की. हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी देते थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान एसआई विकास कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि भपटियाही की ओर से सिमराही की तरफ एक पिकअप वैन में शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मपट्टी एनएच 27 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर चालक ने तेजी से वाहन भगाने की कोशिश की और एक खड़ी कार में टक्कर मार दी. इसके बाद चालक पिकअप वैन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने जब पिकअप वैन बीआर 01जीएफ 5297 की तलाशी ली तो उसमें लाल और नीले रंग के तिरपाल से ढके कई कार्टन मिले. कार्टनों की जांच करने पर विभिन्न ब्रांडों की कुल 441 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जो 49 कार्टनों में रखी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने बरामद शराब और पिकअप वैन को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >