कोसी नदी से 750 बोतल नेपाल शराब व नाव जब्त, तस्कर फरार

तस्करी में प्रयुक्त नाव को भी जब्त कर लिया गया

निर्मली.

थाना क्षेत्र के दिघिया पंचायत स्थित कोसी नदी में नाव के जरिए की जा रही शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक नाव से 750 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त नाव को भी जब्त कर लिया गया.

हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे और नदी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और नाव को जब्त कर लिया गया है. फरार तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >