छातापुर
राजेश्वरी थाना क्षेत्र के बैरिया गांव स्थित तालाब में सोमवार अपराह्न डूबने से एक वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बैरिया निवासी 63 वर्षीय नारायण मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वृद्ध किसान खेत में मजदूरी कर घर लौटने के क्रम में उक्त पोखर में हाथ पैर धोने गये थे. इस दौरान पैर फिसल जाने से वे असंतुलित होकर वे गहरे पानी में चले गये. घटना की जानकारी के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखर से मृत अवस्था में उन्हें पानी से बाहर निकाला गया.पोखर में डूबने से 63 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पोखर में डूबने से 63 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Copied link
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता अनुदान राशि दिलाने की मांग की है. थानाध्यक्ष युगल किशोर के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.