त्रिवेणीगंज में 22वां जिला एथलेटिक्स मीट संपन्न

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों ने जोरदार तालियों से अतिथियों का स्वागत किया

– सुपौल एथलेटिक्स को नई उड़ान देने का संकल्प

– 500 एथलीटों ने दिखाया दमखम

– विधायक सोनम रानी ने राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान का दिलाया भरोसा

त्रिवेणीगंज

. त्रिवेणीगंज स्थित ललित नारायण विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बुधवार को 22वां सुपौल जिला एथलेटिक्स मीट 2026 का भव्य आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 500 पुरुष एवं महिला एथलीटों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. खेल मैदान में दिनभर उत्साह, जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा.

विधायक सोनम रानी ने झंडोत्तोलन कर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि त्रिवेणीगंज के विधायक सोनम रानी रही. उन्होंने झंडोत्तोलन कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. इसके बाद मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों ने जोरदार तालियों से अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर ललित नारायण विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य सूर्य नारायण प्रसाद यादव, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि योगेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि सिकंदर सरदार, समाजसेवी चंद्र नारायण यादव, जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष छोटे लाल यादव, दीपक कामत व कॉमरेड नीतू सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया. कार्यक्रम में खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सर्वेश झा ने त्रिवेणीगंज में खेल संसाधनों की कमी पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेहतर खेल मैदान और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने विधायक से खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की. जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ सर्राफ ने कहा कि संघ ने सुपौल जिले में एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि त्रिवेणीगंज की धरती ने दिनेश कुमार, शकल देव कुमार, दीपिका झा और दीपिका टंडन जैसे प्रतिभाशाली एथलीट दिए हैं, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने विश्वास जताया कि यदि यहां आधुनिक खेल मैदान और संसाधन उपलब्ध हो जाएं तो आने वाले वर्षों में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे, जो जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे. मुख्य अतिथि विधायक सोनम रानी ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतने बड़े स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन करना सराहनीय कार्य है. उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि त्रिवेणीगंज में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी सुविधाओं से युक्त खेल मैदान विकसित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला एथलेटिक्स संघ के तकनीकी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, संजय झा, दिनेश कुमार यादव, विकास कुमार, दीपिका, रंजन सहाय, रामदेव मेहता, त्रिलोक कुमार, जिब्राइल, अभिजीत, रिया सिंह, स्नेहा गुप्ता, अमन कुमार, हरे कृष्णा पासवान, अभिषेक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, नंदकिशोर कुमार, अभिमन्यु कुमार, शंभू कुमार, नागेंद्र कुमार और राहुल कुमार सहित अनेक लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >